फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल एजेंसी के गोदाम में मिला 8,341 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप

विज्ञापन
बहराइच में दरगाह थानाक्षेत्र में मेडिकल एजेंसी में मिली कोडीनयुक्त सिरप की खेप।
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। जिले में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस और औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात एक और बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी की निशानदेही पर बहराइच में एक मेडिकल एजेंसी के गोदाम में छापा मार कर 8,341 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप, भारी मात्रा में स्पास कैप्सूल और एक कार बरामद की। पुलिस ने गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 30 जून को रुपईडीहा पुलिस ने आदित्य कुमार मिश्रा को 2,349 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप, 12,145 ट्रामाडोल कैप्सूल तथा अन्य प्रतिबंधित दवाओं के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसे कोडीनयुक्त कफ सिरप शिवांश मेडिकल एजेंसी बहराइच का संचालक अजय कुमार यादव उपलब्ध कराता था।

इस सूचना पर बुधवार रात एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह की देखरेख में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत और औषधि निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बहराइच पहुंचकर पहले एक मेडिकल स्टोर की जांच की, जहां कोई अनियमितता नहीं मिली। इसके बाद शिवांश मेडिकल एजेंसी के संचालक के पुराने गोदाम की तलाशी ली गई। इस दौरान 67 गत्तों में 8,341 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप, स्पास कैप्सूल तथा कार बरामद हुई। बरामद दवाओं से संबंधित कोई वैध स्टॉक रजिस्टर अथवा अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
विज्ञापन



पुलिस ने थाना दरगाह शरीफ के असरफा परसौरा गांव निवासी आरोपी अजय कुमार यादव को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ दरगाह थाने में एनडीपीएस एक्ट, तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और ठिकानों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
गोदाम से बरामद हुईं ये दवाएं
बरामद दवाओं में एनरेक्स की 5,520 बोतल, अन्य ब्रांड की 1,152 बोतल, कोफिजा की 748 बोतल, ओमेरेक्स- टी की 240 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप, कारीस्पॉस-1 एवं स्पॉस- कैप्सूल शामिल हैं।
250 रुपये में बेचते थे एक शीशी
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़ी गई खेप की कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि सिरप का वास्तविक मूल्य लगभग डेढ़ सौ रुपये है, लेकिन प्रति शीशी बिक्री 250 रुपये में की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें