फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लपटों में राख हो गए ग्रामीणों के 82 आशियाने

विज्ञापन
खैरीघाट थानाक्षेत्र के सैयदनगर रायगंज में लगी आग से जले मकान व सामान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थाना क्षेत्र में शनिवार की रात आई आंधी के बीच ही दो ग्रामों में अज्ञात कारणों से लगी आग में ग्रामीणों के 82 कच्चे मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान चार ग्रामीण भी झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया। जहां से इनकी हालत गंभीर देखते हुए सभी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लेखपाल ने क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

थाना खैरीघाट अंर्तगत ग्राम सैयदनगर में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगीं। जब तक ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास करते तब तक आंधी के कारण चल रही तेज हवा के कारण आग ने ग्रामीणों के मकानों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र पर दी। सूचना मिलने पर अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग बुझाने का प्रयास कर रहे राजितराम, मंजू पत्नी राजू, मंजू पत्नी सम्मारी व कुंवारा पत्नी झेदन आग की चपेट में आने से झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुर में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। आग लगने से त्रिलोकी, राजेश, दयाल, तालुकदार व राम समेत लगभग 72 ग्रामीणों के आशियाने जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से ग्रामीणों का अनाज, कपड़े समेत, दो मोटरसाइकिल व दो पंपिंग सेट के साथ ही लगभग 40 मुर्गे भी जलकर मर गए।
उधर इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रायगंज में लगी आग में छत्रपाल, जवाहर, दुर्गेश, रामदास, प्रदीप, फुलकारा, राकेश, धर्मेंद्र कुमार समेत दस ग्रामीणों के आशियाने भी जलकर नष्ट हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों के लिए भोजन व पानी समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं का प्रबंध कराया जा रहा है। शीघ्र ही पीड़ितों को मदद उपलब्ध कराई जाएगी। सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने भी ग्राम सैयद नगर पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

आग में जल गईं शादी की खुशियां
ग्राम सैयद नगर निवासी राजपत पुत्र बालकराम ने बताया कि पांच जून को उसकी बेटी की शादी होनी है। बरातियों के स्वागत एवं सम्मान के लिए वह तैयारियों में जुटे थे। बेटी को देने के लिए सामान भी घर में रखा हुआ था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान व तीस हजार रुपये जलकर राख हो गया। जिससे घर में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें