खुटेहना (बहराइच)। झाला गांव में संक्रामक बीमारी की चपेट में आकर 10 बच्चे बीमार हो गए थे। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची थी। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम ने गांव पहुंचकर पीड़ितों का इलाज किया। कुल 20 बच्चे पीड़ित मिले। उन सब को दवाइयां दी गईं।
पयागपुर विकास खंड अंतर्गत झाला गांव में गंदगी व जलभराव से 10 बच्चे कई दिनों से संक्रामक व बीमारियों की चपेट में थे। इसकी शिकायत सभी ने स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर पर की थी। लेकिन ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची। इस खबर का प्रकाशन अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में माईसिटी में प्रमुखता से किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण पांडेय ने संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष की टीम को गांव भेजा। टीम ने गांव में जाकर प्रभावित बच्चों का इलाज किया। इसके बाद दवाइयां बांटी। कुल 20 लोग संक्रामक रोग की चपेट में मिले। सभी को अपने आसपास स्वच्छता रखने के भी निर्देश दिए।