फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों की मजदूरी हड़प ले गया बिजली ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमिकों की मजदूरी लेकर ठेकेदार फरार
विज्ञापन

बहराइच। थाना रामगांव के तारापुर खुर्द गांव के ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर मजदूरी हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने डीएम व मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मजदूरी दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम व मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि गोंडा के ब्लॉक कैसरमऊ थाना कटरा निवासी कुछ लोग ठेकेदारी करते हैं। विकास खंड तेजवापुर के ग्राम अकलापुर, खालेपुरवा, मेटुकहा व तारापुर खुर्द में सभी ने खंभा लगाने व बिजली का तार डलवाने का कार्य एक माह तक किया था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार से प्रति दो सौ पचास रुपये खंभा लगाने व तीन सौ रुपये प्रतिदिन तार डलवाने की मजदूरी तय हुई थी। कार्य के समय ठेकेदार से मजदूरी मांगी गई तो कहा गया कि एक माह पर हिसाब किया जाएगा। माह पूरा होने के बाद जब ठेकेदार से भुगतान मांगा गया, तो पैसा नही दिया गया। इसके बाद ठेकेदार भी चले गए। पत्र भेजने वालों में लक्ष्मीनारायण चौधरी, रोहित चौधरी, रामधनी, नटवर, रामसूरत, गोपाल, पवन, भवानीदत्त व हरीनंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें