फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में दो पक्षों में चली लाठियां, 15 को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी के विवाद में चली लाठियां, 15 को जेल
विज्ञापन

नवाबगंज (बहराइच)। पानी के विवाद में दो पक्षों में मंगलवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। आधा दर्जन लोग चोटहिल हुए। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के 15 लोगों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत छेदा गांव में खेत से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों में मंगलवार सुबह जमकर विवाद हुआ। कहासुनी के दौरान ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चले जिसमें दोनों पक्ष के छह लोग चोटहिल हुए। थाना प्रभारी सूरज प्रताप ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजकर दोनों पक्ष के 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें राजू, छोट, मोहम्मद यार, महगू, गोबरे, उमर, निजामुद्दीन, लियाकत, गुल्ले, यूनुसखां, जमालुद्दीन, बदशाह, मोहम्मद इसराइल, वजीर, मुतासिर व मुस्तकीम शामिल हैं। सभी को शांति भंग के आरोप में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें