फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जल्द होगी चार हजार संविदा चिकित्सकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में जल्द होगी चार हजार संविदा चिकित्सकों की तैनाती
विज्ञापन

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने अंत्योदय मेले में दी सरकार के फैसले की जानकारी
बहराइच। यूपी के ग्रामीण इलाकों में चरमराई स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए सरकार जल्द ही चार हजार संविदा चिकित्सकों की तैनाती करने जा रही है। इनको यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी, पीएचसी और अतिरिक्त पीएचसी पर भेजा जाएगा। सरकार के इस फैसले की जानकारी यूपी के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी।
विज्ञापन

पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर तीन दिवसीय अंत्योदय मेले का उद्घाटन करने और जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सकों की भारी कमी है। इसको देखते हुए सरकार ने चार हजार संविदा चिकित्सकों की नियुक्ति किए जाने का निर्णय लिया है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गंभीर है। प्रभारी मंत्री ने उद्यान, कृषि आदि विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में डीएम अजयदीप सिंह ने बताया कि जिले में कृषकों का पंजीकरण तेजी से बढ़कर 301979 हो गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि यूपी के सभी जनपदों में गेहूं खरीद की जा रही थी। पूरे यूपी में बहराइच जनपद में सर्वाधिक सात लाख आठ हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें