फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 69 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा

Tue, 17 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष जिले में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सर्वदानंद ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर 122 केंद्र व्यवस्थापक और इतने ही अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है।

सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य कोठार से सभी केंद्रों के लिए प्रश्नपत्रों की खेप रवाना कर दी गई। केंद्रों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन


इस वर्ष जिले में 69 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। डीआईओएस के अनुसार, सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए पल-पल की निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर सीटिंग प्लान (बैठने की व्यवस्था) को अंतिम रूप दे दिया गया है और स्कूलों में प्रवेश पत्र वितरण का कार्य भी तेजी से चल रहा है।


दो कंट्रोल रूम स्थापित
चिता बनाए रखने और सतत निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इनमें से एक कंट्रोल रूम जिला मुख्यालय स्तर पर और दूसरा कार्यालय स्तर पर संचालित होगा। इन दोनों केंद्रों से सभी परीक्षा केंद्रों की सीसीटीवी के जरिए लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें