बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसमें शहरी लोग ज्यादा संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। शनिवार और रविवार को जिले में 67 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कुछ कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम क्वारंटीन कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा।
जिले में कोरोना महामारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना आए दिन लगभग 50 लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। कोई भी विभाग कोरोना बीमारी से अछूता नहीं है। डीएम कार्यालय से लेकर बीएसए कार्यालय तक कोरोना दस्तक दे चुका है। शनिवार व रविवार को जिले में 67 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें शहरी क्षेत्र के मरीज ज्यादा है।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ कोरोना मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम क्वारंटीन कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि चिकित्सकों की देखरेख में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज होगा। इन सभी मरीजों को काढ़ा, प्रोटीनयुक्त खाना व दवा लेने की सलाह दी गई है।