फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

650 पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर संभाला मोर्चा

Thu, 08 Oct 2015 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहले चरण के मतदान के लिए ब्लॉक मुख्यालयों से 650 पोलिंग पार्टियां गुरुवार रात तक गहमागहमी के बीच रवाना की गईं। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को ब्लॉक मुख्यालयों पर पेयजल की कमी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि पहले चरण में शुक्रवार को विकासखंड तेजवापुर, शिवपुर और महसी ब्लॉक के 215 ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 341 व जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।

मतदान को देखते हुए विकासखंड तेजवापुर के 204, शिवपुर के 220 और महसी के 226 बूथों के लिए कुल 650 पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालयों से रवाना किया गया।
विज्ञापन


सीडीओ व प्रभारी कार्मिक राकेश कुमार ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में पोलिंग पार्टियों को मतपत्र, मतपेटिका, स्टेशनरी, मतदाता सूची आदि मुहैया कराकर रवाना किया गया। अधिग्रहीत वाहन से पोलिंग पार्टियों को पोलिंग स्टेशनों तक छोड़ा गया।

जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रखेंगे स्टेशनरी

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एके कनौजिया ने बताया कि सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिला मुख्यालय से स्टेशनरी का एक-एक थैला उपलब्ध कराया गया है। इससे वह किसी भी पोलिंग स्टेशन पर कमी या समस्या होने पर तत्काल मुहैया करा सकेंगे।

गोद में बच्चे लेकर हुईं रवाना

मतदान के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते समय महिलाओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया। इसमें कई महिला कर्मचारी ऐसी थीं, जिनकी गोद में बच्चे थे। ऐसे में बच्चों को साथ लेकर ही चुनाव ड्यूटी में वह रवाना हुईं।

टूटे हाथ के साथ ड्यूटी पर पहुंचे

मोहम्मद रजा अली की ड्यूटी तेजवापुर के बूथ नंबर 193 पर पीठासीन अधिकारी के रूप में लगी है। उनका कुछ दिन पहले हादसे में हाथ टूट गया था। ये जानकारी देने के बाद भी उनकी ड्यूटी लगा दी गई। इसलिए किसी तरह वह ड्यूटी पर रवाना हुए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें