फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2036 प्रत्याशियों के भाग्य पर लगेगी मुहर

Thu, 08 Oct 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव का समर आज से शुरू हो गया है। कर्मचारी मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं और सुबह के सात बजते ही वोटिंग शुरू हो जाएगी। तीन ब्लॉकों के 2036 प्रत्याशियों के भाग्य पर 4,82,998 मतदाता आज मुहर लगाएंगे।
विज्ञापन


 जिला प्रशासन ने बूथों पर तैयारियां मुकम्मल होने का दावा किया है। साथ ही, अराजकतत्वों से निपटने के लिए ठोस इंतजाम किए गए हैं। इससे पहले गुरुवार देर रात तक गांवों में चौपाल लगाकर प्रत्याशी व समर्थक, मतदाताओं की टोह लेते रहे और अपने पक्ष में वोट डालने के लिए उन्हें हर प्रकार से रिझाने की कोशिश में जुटे रहे।

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए 263 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 1773 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन


इनमें क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के विकासखंड तेजवापुर के 105, महसी के 113 व शिवपुर के 123 पदों के लिए वोट पड़ेंगे। गौरतलब हो कि विकासखंड तेजवापुर में 554, महसी में 548 और शिवपुर में 671 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

तेजवापुर में 1,50,751 वोटर, महसी के 1,60,138 मतदाता व शिवपुर में 1,72,109 मतदाता वोट डालेंगे। सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट पड़ेंगे।

84 बूथों पर वीडियो कैमरे की निगरानी में वोटिंग

बहराइच। पंचायत चुनाव में गड़बड़ी की आशंका के मद्देनजर 84 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर वीडियो कैमरे की नजर रहेगी। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ भी वीडियो कैमरे की टीम क्षेत्र में दौरा करते हुए वोटिंग पर नजर रखेगी।

विकासखंड शिवपुर के 10 मतदान केंद्र के 30 बूथ, महसी के 11 केंद्रों के 29 बूथ और तेजवापुर के पांच केंद्रों के 19 बूथ पर कुल 84 वीडियो कैमरे लगवाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि शिवपुर में तीन जोन व 12 सेक्टर, महसी में दो जोन व 18 सेक्टर और तेजवापुर में दो जोन व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

कुल सात जोन व 48 सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ वीडियो कैमरे की टीम मुस्तैद रहेगी। डीडीओ एसएन श्रीवास्तव ने नगरपालिका हाल में सभी कैमरामैन को परिचय पत्र के साथ ब्लॉक मुख्यालयों के लिए रवाना किया, जहां से सभी बूथों को रवाना हो गए।

कैमरे का प्रबंध देख रहे अनीस सिद्दीकी गुड्डू ने बताया कि सभी कैमरों को चार्ज करने के लिए अतिरिक्त संसाधन मुहैया करा दिए गए हैं।

बरुआ बेहड़ में एनडीआरएफ संभालेगी कमान

 उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि घाघरा के उस पार बरुआ बेहड़ को इस बार मतदान केंद्र बनाया गया है। कछार का इलाका होने के चलते वहां सिविल पुलिस के साथ एनडीआरएफ के जवान भी तैनात किए गए हैं। मतदान कराकर शाम को टीम को सुरक्षित नदी पार कराने की जिम्मेदारी एनडीआरएफ की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें