फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो के नारों से गूंजा कैसरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति जागरूकता को निकाली रैली
विज्ञापन


कैसरगंज (बहराइच)। शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए शनिवार को कैसरगंज क्षेत्र में स्कूल चलो रैली का आयोजन हुआ। इस मौके पर जागरूकता नारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

कैसरगंज के ब्लॉक संसाधन केंद्र कुंडासर के परिसर में स्कूलों के छात्र-छात्राएं एकत्रित हुए। यहां एसडीएम पंकज कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के आगे स्कूल चलो अभियान रथ और चार पहिया वाहनों के पीछे बाइक की कतारें थीं। यह रैली इच्छापुर, रायगढ़ बेहड़ा, चकपिहानी से कैसरगंज मुख्य बाजार होते हुए डिहवा शेर बहादुर सिंह, डढ़ैला, गोड़हिया, भखरौली न्याय पंचायत का भ्रमण कर ब्लॉक संसाधन केंद्र पहुंचकर समाप्त हुई। अभियान रथ से प्रेरक नारों और गीतों का प्रसारण किया गया। मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों के छात्रों और शिक्षकों ने रैली का स्वागत किया। रैली की अगुवाई खंड शिक्षा अधिकारी कृष्ण कुमार थापा व शिक्षक संघ कैसरगंज के अध्यक्ष महेश शर्मा और मंत्री महेंद्र पाल सिंह ने की। समापन के मौके पर सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नौरंग सिंह ने की। इस दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के मंत्री सूर्य विक्रम सिंह, कवि और शिक्षक उमा प्रसाद ने कविता के माध्यम से शिक्षा जागरूकता पर जोर दिया। इस मौके पर कृपाशंकर दूबे, पंकज मिश्र, ओम मिश्र, रोहित कुमार, रजनी जायसवाल, बृजेश प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें