बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को रुपईडीहा थानाध्यक्ष समेत 61 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। थानाध्यक्ष को होम आइसोलेट करा दिया गया है जबकि गंभीर रूप से संक्रमित लोगों को होम आइसोलेट कराया गया है।
कोरोना की रफ्तार जिले में चरम पर पहुंच गई है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 40 से 50 के पास पहुंच रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना संक्रमित लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 61 लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं। इसके अलावा शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ ने बताया कि थानाध्यक्ष को होम आइसोलेट करा दिया गया है जबकि गंभीर रूप से संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को देर शाम आई कोरोना रिपोर्ट के अनुसार मोतीपुर थाने की महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हैं जबकि रिसिया के शास्त्री नगर और गायत्री नगर मोहल्ले के 13 लोग एकसाथ पॉजिटिव मिले हैं।