फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आज 6,048 अभ्यर्थी देंगे पीईटी

Sat, 24 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को सकुशल और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले में बनाए गए आठों परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। परीक्षा में कुल 6,048 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने कलेक्ट्रेट में बैठक कर अधिकारियों को शुचिता बनाए रखने और सेक्टर-स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को समय पर केंद्रों का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परीक्षा 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित होगी। एडीएम अरुण कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें