फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत उपचुनाव में 54.21 फीसदी मतदान

विज्ञापन
फखरपुर के मंझारातौकली में पंचायत उपचुनाव में मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की लाइन व - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। चार ग्राम प्रधान और एक बीडीसी सदस्य के रिक्त पद के लिए 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद इन सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद हो गया। सोमवार को हुए पंचायत उप चुनाव में 54.21 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रॉग रूम में मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। कैसरगंज विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए 15 बूथ बनाए गए थे। यहां के 12460 मतदाताओं को मतदान करना था, मगर यहां करीब 6500 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह विकास खंड महसी के चांदपारा के मतदान केंद्र जूनियर हाईस्कूल गंगापुरवा, नवाबगंज के जमुनहा नौबस्ता के प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता, विशेश्वरगंज के गिदितपुरवा के प्राइमरी विद्यालय में बूथ बनाए गए थे। यहां भी सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए कतार में लगे रहे।
विशेश्वरगंज के ही रिक्त क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद के लिए प्राथमिक विद्यालय बसनेरा व धनुही को बूथ बनाया गया था। यहां भी गहमागहमी के बीच मतदान हुआ। सभी बूथों पर चल रहे मतदान पर नजर बनाए रखने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट मुस्तैद रहे। वहीं सकुशल मतदान कराने के लिए सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी मौके पर डटे रहे। दिन दिन कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि शाम पांच बजे तक चले मतदान में 54.21 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतपेटिकाओं को स्ट्रॉग रूम में रखवा दिया गया है। इस दौरान देर रात तक गहमागहमी का माहौल रहा।
पांच फरवरी को होगी मतगणना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयचंद्र पांडेय ने बताया कि ब्लॉक मुख्यालयों पर पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। सभी जगहों पर मतगणना की वीडियोग्रॉफी करायी जाएगी। किसी भी जीतने वाले प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं रहेगी। सकुशल मतगणना कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें