फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में 53 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट कराया गया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बढ़ने से जिलेवासी भी परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। बड़ी संख्या में प्रतिदिन लोग संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं हर दूसरे दिन कोरोना संक्रमित इलाज के दौरान दम तोड़ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 53 लोग कोरोना संक्रमित मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि इनमें कुछ मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ को होम आइसोलेट कराया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में इन मरीजों का इलाज चलेगा।
सीएमओ ने बताया कि कुल मिले संक्रमितों में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग शामिल हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि प्रतिदिन जांच की रिपोर्ट अधिक हो रही है, जिससे कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ रही है। चेन तोड़ने के लिए लोग बिना हिचक के जांच कराएं, जिससे कोरोना संक्रमण का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें