फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना ट्रेनिंग से गायब 53 कर्मचारियों को चेतावनी

Tue, 27 Oct 2015 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण मंगलवार को सात ब्लॉकों में हुआ। इसमें 53 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। सभी को सीडीओ ने चेतावनी जारी करते हुए बुधवार तक आरओ के सामने उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एक नवंबर को पंचायत चुनाव की मतगणना ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। मतगणना के लिए विकास खंड बलहा, रिसिया, नवाबगंज, मिहींपुरवा, शिवपुर, महसी और हुजूरपुर में प्रशिक्षण किया गया था। प्रशिक्षण के दौरान विकास खंड बलहा में छह और रिसिया में सात मतगणना कर्मचारी समेत कुल 53 मतगणना कर्मी अनुपस्थित रहे।

सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि सभी अनुपस्थित मतगणना कर्मियों को 28 अक्तूबर तक संबंधित निर्वाचन अधिकारी के सामने उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न करने पर सभी के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत केस दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सीडीओ ने बताया कि एक नवंबर को मतगणना कर्मियों को सुबह छह बजे संबंधित ब्लॉक पर पहुंचना होगा। किसी परेशानी की स्थिति में 31 अक्तूबर की रात में ही ब्लॉक पर पहुंच सकते हैं। वहां उनके ठहरने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें