तीन घरों से नकदी समेत 3.50 लाख का माल पार
राजी चौराहा (बहराइच)। दीक्षित गरेठी गांव में शनिवार की रात तीन घरों में सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख नगदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोरी की सूचना पर चौकी इंचार्ज महसी ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
महसी चौकी अंतर्गत ग्राम दीक्षित गरेठी निवासी गिरधर गोपाल दीक्षित के घर में शनिवार की रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घुसे और बक्से में रखे एक लाख रुपये नकद और डेढ़ लाख रुपये के जेवरात, बर्तन, कपड़े आदि चुरा लिए। वहीं उनके पड़ोसी बहादुर दीक्षित के घर में भी सेंध लगाकर जेवरात और अन्य सामान समेत पचास हजार रुपये का माल पार कर दिया। इसके बाद उमाकांत दीक्षित के घर से पचास हजार रुपये की संपत्ति चोरों ने पार कर दी। सुबह होने पर चोरी की जानकारी परिवार के लोगों को हुई। सूचना पर चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार द्विवेदी ने मौका मुआयना किया।