फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि, हुई गोष्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

बहराइच विकास मंच व कांग्रेस के तत्वावधान में हुए आयोजन
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी व बहराइच विकास मंच के तत्वावधान में रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गोष्ठी का आयोजन कर उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों पर चर्चा की।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन के सभागार में बहराइच विकास मंच के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आरंभ में पदाधिकारियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण किया। मंच के अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी शासन से लोहा लेकर देशभक्ति को जो मिसाल पेश की थी, वह युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। गोष्ठी को पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी, कांग्रेस पार्टी के नगर महामंत्री मोहम्मद इशारत खान, सेनानी परिषद के महामंत्री रमेश मिश्रा, समाजसेवी डॉ. देशराज सिंह, सपा नेता संजय गौड़, मंच के महामंत्री नीरज सिंह, आदित्यभान सिंह, बालकानंद वर्मा, राजेश बोट ने संबोधित किया। उधर, कांग्रेस कमेटी के सभागार में भी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने वीरांगना लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया। इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव की अगुवाई में सभी ने वीरांगना लक्ष्मीबाई व जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व विधायक बाबू सुंदर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुप्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामसागर राव ने वीरांगना लक्ष्मीबाई व बाबू सुदर सिंह के कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को जनसेवा संकल्प दिलाया। डिगिहा स्थित रामजानकी मंदिर के परिसर में भी कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व विधायक व समाजसेवी स्व. सुदर सिंह की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके पर पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अखंड रामायण का पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद, डा.मोहम्मद इमरान, विजय शेखर सिंह, आदर्श अग्रवाल, कलाम खान, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेसी आज मनाएंगे राहुल का जन्मदिवस
बहराइच। जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी डॉ. मोहम्मद इमरान ने बताया कि 19 जून को कांग्रेस भवन के सभागार में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें