फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अस्पताल खोलने के नाम पर हड़पे 50 हजार रुपये

Sun, 10 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रुपईडीहा थाना के निधि नगर संकल्पा बंजरिया गांव निवासी दुर्गेश कुमार वर्मा ने एक युवक पर धोखाधड़ी से 50 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



पीड़ित दुर्गेश ने बताया कि वह बाबागंज में एक डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करते हैं। थाना मटेरा के ग्राम भखौरा सुभाषनगर निवासी रईस अहमद ने उनसे मुलाकात कर ग्राम शहादतपुरवा में अस्पताल खोलने की योजना बताई थी। रईस ने भरोसा दिलाया था कि अस्पताल शुरू होने के बाद सभी पैथोलॉजी जांच उनके डायग्नोस्टिक सेंटर से ही कराई जाएंगी।

इसके बाद दो मार्च को रईस ने अपनी पत्नी रिदा फातिमा के खाते में यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये मंगवाए। काफी समय बीतने के बाद भी अस्पताल नहीं खुला। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों से धनराशि लेकर धोखाधड़ी कर चुका है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस मामले में केस दर्ज करने के लिए थाने पर तहरीर भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें