फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाबगंज में फैला चिकनपॉक्स 50 लोग बीमारी की चपेट में

Sun, 03 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
People suffering from Ciknpoks - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम परिवर्तन के चलते विकास खंड नवाबगंज के कई गांवों में चिकनपॉक्स फैला हुआ है। इन गांवों के करीब 50 बच्चे, युवा बीमार हैं। सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई भी चिकित्सक प्रभावित गांव नहीं पहुंचा है। बीमार ग्रामीण हकीम व झोलाछाप से इलाज कराने को मजबूर हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


विकास खंड नवाबगंज अंतर्गत टिकुरी भवनियापुर, बाबागंज, लहरपुर, निबिया, सहजना, रानीपुरवा, रंजीतबोझा, पचपकड़ी, नरैनापुर गांव में चिकनपॉक्स फैला हुआ है। टिकुरी भवनियापुर गांव निवासी मंग्लेश कुमार (30) को एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार आया। 

इसके बाद कुछ घंटों बाद उसे शरीर पर बड़े-बड़े दाने निकल आए। इसके अलावा रानीपुरवा गांव निवासी रमेश (4), निरंजन कुमार (3), रंजीतबोझा गांव निवासी रमजान (3), अकरम (2), पचपकड़ी गांव निवासी पवन कुमार (3), नरैनापुर गांव निवासी इस्माइल (3), लहरपुर गांव निवासी अनीस कुमार (3), निबिया गांव निवासी नीरू (2), केवलपुर गांव निवासी दीपक (5) व शिवम (3) समेत करीब 50 लोग चिकनपॉक्स से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


गांव वालों ने नवाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को इस बाबत सूचना दी थी। लेकिन अभी तक कोई टीम गांव नहीं भेजी गई है। ग्रामीण झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं। तो वहीं बड़ी माता का प्रकोप मानकर कुछ लोग झाड़फूंक भी करवा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें