फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित पिता समेत 50 नामजद व 169 अज्ञात पर केस

Sat, 24 Jun 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
महसी तहसील के बौंडी थाना क्षेत्र में खदान स्थल पर दो मासूमों की मौत के मामले में शनिवार को तीन और केस दर्ज किए गए। यह एफआईआर विपक्षियों की ओर से दर्ज कराई गई है। इसमें दम तोड़ने वाले करन के पिता समेत 50 नामजद और 169 अज्ञात के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा कर माहौल बिगाड़ने आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। वहीं, पुलिस रात में चार लोगों को पकड़ ले गई। एक युवक का रात से पता नहीं है। उसके मामले में पुलिस किनारा कस रही है। उधर, मृतक मासूम करन की मां की हालत खराब है। वह लोगों को व्यथा बताते-बताते बेहोश हो रही है। 
विज्ञापन


बौंडी थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के पास खनन का पट्टा हुआ है। घाघरा की कछार में बीते एक पखवारे से खनन का कार्य चल रहा था। इसी बीच दो दिन पूर्व खनन स्थल पर दो मासूमों की मौत हो गई थी।

परिवारीजनों व अन्य का आरोप है कि खनन करवा रहे लोगों ने बच्चों की हत्या कर उनके शव को गाड़ दिया। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ हत्या और दलित एक्ट का केस भी दर्ज हुआ है। वहीं, अब इस मामले में शनिवार को सुबह पुलिस ने विपक्षियों की तहरीर पर तीन केस दर्ज किए हैं। इ
विज्ञापन


नमें बालू ठेकेदार रामजी मिश्र व राजदत्त मिश्र निवासी परसपुर गोंडा की तहरीर पर 17 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। जबकि प्रमोद कुमार निवासी पूरे बदल रामापुर गोंडा की तहरीर पर 14 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अन्य तहरीर पर भी 16 नामजद व 59 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

सभी मामलों में धारा 147, 148, 149, 323, 504, 427, 304, 436, 341, 307, 227 व सेवेन क्रिमनल एमेंडमेंड एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है, जो लोग नामजद किए गए हैं, उनमें बालू में दफन किए गए करन के पिता चेतराम भी शामिल हैं। ऐसे में परिवार पर मुसीबत का दोहरा पहाड़ टूट पड़ा है।

इस मामले में बौंडी पुलिस ने रात में जीतराम समेत चार युवकों को सोते समय घर से उठाया। अन्य तीनों युवक को छोड़ दिया, लेकिन जीतराम का अता-पता नहीं है और न ही इस मामले में पुलिस कुछ बोल रही है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार भी जीतराम को हिरासत में लेने की बात से किनारा कस रहे हैं। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद चेतराम के परिवार की हालत और बेहाल है। चेतराम की पत्नी अपनी व्यथा बताते हुए बेहोश होकर गिर रही है। 

भौंरी गांव में हादसे के बाद से निरंतर पुलिस और पीएसी गश्त कर रही है। हालात जस के तस बने हुए हैं। गांव के लोग दहशत में हैं। वहीं, तीन एफआईआर दर्ज होने के बाद से लोग और खौफजदा हैं। पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना का कहना है कि क्रॉस केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें