फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: माघ मेले के लिए चलेंगी 50 अतिरिक्त बसें

Sat, 03 Jan 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रोडवेज प्रशासन ने प्रयागराज के माघ मेले में बहराइच व श्रावस्ती जिले के श्रद्धालुओं के लिए 50 अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। कार्ययोजना बनाकर अतिरिक्त बसों को श्रद्धालुओं के लिए बस अड्डा परिसर में रिजर्व कर दिया है। यात्रियों की भीड़ के सापेक्ष बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रयागराज में तीन जनवरी से माघ मेला शुरू हो रहा है। यह मेला 15 फरवरी तक चलेगा। माघ मेले में प्रत्येक वर्ष बहराइच व श्रावस्ती जिले से काफी संख्या में श्रद्धालुओं का जाना होता है। इसलिए जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज प्रशासन ने बहराइच व श्रावस्ती जिले के बस अड्डे पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए श्रद्धालुओं के सापेक्ष 50 अतिरिक्त बसों का संचालन कराने का निर्णय लिया है।

हालांकि प्रयागराज के लिए जो बसें प्रतिदिन चलाई जा रही हैं, वे बसें पूर्व की भांति समयानुसार संचालित कराई जाएंगी, लेकिन इसके बाद भी अगर बस अड्डों पर माघ मेले में जाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, तो श्रद्धालुओं के सापेक्ष बसों का संचालित कराया जाएगा।
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर श्रद्धालु़ओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी बनाई है, जिससे इस भीषण ठंड व शीतलहरी में किसी को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि बहराइच व श्रावस्ती स्थित निगम के बस अड्डे पर प्रयागराज मेले को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। माघ मेले के लिए 50 अतिरिक्त बसों को रिजर्व में लगाया गया है। दोनों जिले से श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रिजर्व में लगाई गई अतिरिक्त बसों का प्रयागराज माघ मेले में संचालन किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें