फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रैक्टर–ट्रॉली की चपेट में आकर किशोर की मौत

Sat, 03 Jan 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 रिसिया में सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद बिलखते परिजन। -संवाद
विज्ञापन
रिसिया। नगर के इंदिरा नगर मोहल्ले में शुक्रवार को ट्रैक्टर–ट्रॉली बैक करते समय चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन चौराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर मौरंग–गिट्टी की दुकान के सामने से शुक्रवार को देवीपुरा निवासी अरमान (13) साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान चालक ट्रैक्टर–ट्रॉली बैक करने लगा, ट्रॉली की ठोकर लगते ही अरमान साइकिल से गिर पड़ा और ट्रॉली का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा–तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

थाना प्रभारी करुणाकर पांडे और चौकी प्रभारी बिहारी लाल यादव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि चालक ट्रैक्टर को बैक कर धान लादने के लिए जा रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें