फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खसरे की चपेट में दो और गांव, 48 बीमार

Thu, 12 May 2016 09:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खसरे से पीड़ित बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उर्रा/फखरपुर। मिहींपुरवा और कैसरगंज क्षेत्र के दो गांवों में खसरा फैल गया है। 48 लोग खसरे की चपेट में हैं। इनमें से 9 रोगियों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। सूचना के बावजूद स्वास्थ्य टीम प्रभावित गांवों में नहीं पहुंची है। 
विज्ञापन


तराई में मौसम के बदलाव के चलते खसरा तेजी से फैल रहा है लेकिन स्वास्थ्य महकमा इस पर शिकंजा नहीं कस पा रहा। नानपारा और महसी इलाके में खसरे का प्रकोप जारी है। अभी वहां स्वास्थ्य महकमा काबू नहीं पा सका है।

अब मिहींपुरवा ब्लॉक के झाला गांव और कैसरगंज तहसील के भिलौराबासू गांव में खसरे ने दस्तक दे दी है। चार दिन से लोग चपेट में हैं। गांव के लोगों ने खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य केंद्र और संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र के साथ सीएमओ कार्यालय को भी दी लेकिन कोई भी स्वास्थ्य कर्मी गांव नहीं पहुंचा, जबकि इन दोनों गांवों में लगभग 48 लोग खसरे से बीमार हैं। 
विज्ञापन


मिहींपुरवा के झाला गांव में खसरे की चपेट में गांव निवासी सूरज (55), रमेश (10), सुल्तान (13), रेखा (9), कासिम (7), राजेश (11), सुनीता (8), रश्मि (9), राजितराम (14) की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

भेज रहे टीम

मिहीपुरवा के झाला गांव में खसरा फैलने की जानकारी नहीं थी। अब पता चला है। संक्रामक रोग नियंत्रण केंद्र के डॉक्टरों की टीम को गांव भेज कर रोगियों को इलाज कराया जाएगा। टीम गांव में कैंप करेगी। वहीं, भिलौराबासू गांव में टीम को रवाना कर दिया गया है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट भी मांगी गई है। 
विज्ञापन

- डॉ. डीआर सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें