बहराइच। शहर से सटे बाजपेईपुरवा शेखदहीर गांव में एक परिवार में डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था। डकैती के मास्टर माइंड सलमान को पुलिस टीम ने तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कोतवाली देहात अंतर्गत बाजपेईपुरवा गांव निवासी कमला बाजपेई के घर में दो फरवरी की रात को आधा दर्जन सशस्त्र हमलावरों ने डकैती की वारदात अंजाम दी थी।
डकैती के हमले में उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल भी हुआ था। मामले की जांच पुलिस कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा की अगुवाई में पुलिस टीम ने झिंगहाघाट बस स्टैंड के निकट से वारदात के मास्टर माइंड आगापुरवा निवासी सलमान को धर दबोचा।
तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, 72 सौ रुपये और दो आधार कार्ड बरामद हुए। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।