फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर थाना क्षेत्र में पांच साल की बालिका को बीती रात पड़ोस का युवक फुसलाकर घर ले गया। दुष्कर्म की कोशिश की। सफल न होने पर बालिका की हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान परिवारीजनों को भनक लग गई तो सभी ने युवक के घर को घेर लिया। कमरे में बालिका मिली। आक्रोशित लोगों ने युवक को जमकर पीटा। पुलिस ने आरोपी को कब्जे में लेकर लोगों को शांत किया।

बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म व हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। घटना के बाद से बालिका दहशत में है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत कस्बा निवासी एक व्यक्ति के यहां बुधवार रात को मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन था। वहां गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र निवासी रिश्तेदार भी शिरकत करने पहुंचे थे।

वहां पांच वर्षीय बालिका हमजोलियों के साथ टहल रही थी। तभी कस्बा निवासी फहीम पहुंच गया। वह फुसलाकर बालिका को पास स्थित घर लेकर चला गया।

काफी देर तक बालिका नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू की। इस दौरान बच्चों ने फहीम के बालिका को ले जाने की बात बताई। आननफानन में सभी फहीम के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाया गया।

कमरे में बालिका बदहाल हालत में मिली। इस पर सभी भड़क उठे। मौजूद लोगों ने फहीम की जमकर पिटाई की। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए।

बवाल होने की सूचना पाकर प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामदेव टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपी को कब्जे में लेकर लोगों को समझाकर शांत किया। घटना से लोग काफी आक्रोशित रहे, जिस पर रात में ही पांच थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।

पीड़ित बालिका और आरोपी को तत्काल अस्पताल भेजा गया। सीएचसी फखरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भोर में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने पहुंचकर मुआयना किया।

बालिका के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और हत्या का प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी फहीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। बालिका का भी चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन

- डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें