फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की चपेट में आए 41 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में शनिवार को 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई जांच रिपोर्ट में 41 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शहर क्षेत्र के लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
सीएमओ ने बताया कि कोरोना का संक्रमण अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में सभी लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। सामाजिक दूरी का भी पालन करें। लोग हर दो घंटे पर हाथ साबुन से धोते रहें, जिससे संक्रमण फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें