फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच-श्रावस्ती में लगेंगे 40 बीटीएस

Wed, 08 Jul 2015 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डिजिटल इंडिया को मजबूत बनाने के लिए दूरसंचार विभाग ने कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बहराइच व श्रावस्ती जनपद में मोबाइल नेटवर्क को मजबूती देने के लिए दूरसंचार विभाग ने 40 बेसिक ट्रांसमिशन सर्विस (बीटीएस) लगाने की तैयारी की है। डिजिटल इंडिया वीक की वर्कशॉप में टीडीएम ने ये जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जुलाई को डिजिटल इंडिया वीक का शुभारंभ किया था। जिसके बाद दूरसंचार विभाग की ओर से जिले में वेबकास्टिंग के जरिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को पीएम का भाषण सुनाया गया था।
विज्ञापन


जिला दूरसंचार प्रबंधक साकेत कुमार वर्मा ने बुधवार को वीक के समापन अवसर पर पत्रकारों से बातचीत की।

टीडीएम ने बताया,  बीएसएनएल सेवाओं को और बेहतर करने की पहल की जा रही है, जिससे डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाया जा सके।

 इसके तहत बहराइच और श्रावस्ती में 40 बीटीएस लगाने की हरी झंडी प्रदान की गई है। इन दोनों जिलों में जहां पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या है, उन्हें चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन


जल्द ही सभी स्थानों पर प्रॉब्लम दूर कर दी जाएगी। बहराइच शहर में टिकोरामोड़, सूफीपुरा और दरगाह मोड़ पर बीटीएस लगाने का काम पूरा हो गया है।

जबकि शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ला व सिविल लाइंस क्षेत्र में बीटीएस लगाने को मंजूरी मिल गई है।

भिनगा कलेक्ट्रेट में भी लगेगा बीटीएस
जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर पंकज साहू ने बताया कि बीएसएनएल सेवा और बेहतर करने के लिए श्रावस्ती के जिला मुख्यालय भिनगा में कलेक्ट्रेट के अंदर एक बीटीएस लगाने की कवायद की जा रही है।

जबकि दूसरा बीटीएस इकौना बाजार में लगाया जाएगा। इससे वहां के लोगों की दिक्कतें कुछ कम होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें