फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भरथापुर के 10 लाभार्थियों के खाते में पहुंचे 36.46 लाख रुपये

Sat, 22 Nov 2025 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व ग्राम भरथापुर के विस्थापन की घोषणा करने के बाद डीएम ने वन विभाग के साथ एमओयू साइन किया था। इसके बाद डीएम ने शुक्रवार को गांव के 10 पात्र ग्रामीणों के खाते में 36 लाख 46 हजार 27 रुपये की राशि भेजी।
विज्ञापन


डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि भरथापुर निवासी शीलादेवी के खाते में तीन लाख 27 हजार 840 रुपये, मनोहर के खाते में आठ लाख 35 हजार पांच सौ रुपये, गंगादेवी के खाते में तीन लाख 28 हजार 30 रुपये, लखराजा के खाते में एक लाख 34 हजार 280 रुपये भेजे गए।

इनके अलावा केशवराम के खाते में 10 लाख 759 रुपये, तारादेवी के खाते में दो लाख 53 हजार 350 रुपये, राधेश्याम के खाते में तीन लाख 73 हजार 260 रुपये, होली के खाते में 66 हजार 720 रुपये, सितवा के खाते में दो लाख 33 हजार 238 रुपये और माधुरी के खाते में 93 हजार पचास रुपये भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें