फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर मां व बेटे से लूटे 35 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
तजरवल (बहराइच)। जरवलरोड थाना क्षेत्र की हरचंदा रोड पर बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा और चाकू दिखाकर मां और बेटे से 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश दोनों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के विराहिमपुर बेल्हौरा गांव निवासी सहमीर खां पुत्र साबिर खां अपनी मां यासमीन के साथ रुपये निकालने इलाहाबाद बैंक जरवल कस्बा आए थे। दोनों लोग बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा रोड पर हनीफ भट्ठा के निकट मां व बेटे दो बजे पहुंचे ही थे, तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने बाइक को रोकने की कोशिश की। लेकिन सहमीर ने अपनी बाइक नहीं रोकी तो लुटेरों ने बाइक लड़ा दी, जिससे दोनों बाइक सवार गिर गए।
विज्ञापन

तभी लुटेरों ने मां व बेटे को चाकू और तमंचा दिखाकर बैग में रखे 35 हजार रुपये लूट लिए और बाइक से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल, चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
लुटेरों की तलाश में पुलिस छानबीन कर रही है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड बृजेंद्र पटेल ने बताया कि दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें