फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रहस्यमय ढंग से 32 संरक्षित पशु लापता

Sun, 07 Sep 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बहराइच के सांसरपारा के पास गोवंश वध के बाद जमा आक्रो​शित ग्रामीण। - स्रोत : ग्रामीण
विज्ञापन
धरसवां। सांसरपारा क्षेत्र से 32 संरक्षित पशु रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत दरगाह थाने की पुलिस से की, लेकिन पुलिस चुप्पी साधे है। इसी बीच शुक्रवार को हाईवे से 150 मीटर अंदर तालाब के निकट हुए संरक्षित पशु के वध का मामला सामने आने पर ग्रामीण भड़क उठे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से एक पिकअप को कब्जे में लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ठोस कार्रवाई न हुई तो वे आंदोलन करेंगे।




ग्रामीणों ने यह भी बताया कि तालाब के किनारे पड़े सूखे मल और अवशेषों के ढेर साफ गवाही दे रहे हैं कि यहां महीनों से संरक्षित पशुओं के वध का खेल चल रहा है। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गए, तो सांसरपारा चौराहे से 150 मीटर अंदर तालाब के निकट संदिग्ध हालत में पिकअप देखी, उसे दौड़ा लिया, लेकिन चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन





गांव के लोगों ने बताया कि मौके पर संरक्षित पशुओं के अवशेष पड़े मिले। ग्रामीणों ने पिकअप का नंबर नोट कर पुलिस को दिया था। उनका आरोप है कि पुलिस हमेशा संरक्षित पशुओं के वध के मामलों को टाल देती है और ठोस कार्रवाई कभी नहीं करती।






ग्रामीण पंकज वर्मा, पूरन वर्मा, अतुल वर्मा, सोनेलाल व दिनेश आदि ने बताया कि यह कोई नई घटना नहीं है। पिछले साल भी इसी इलाके में संरक्षित पशुओं के वध की घटना हुई थी और उस समय भी पुलिस ने ध्यान नहीं दिया था।

इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दो महीने पहले गांव के आसपास 32 छुट्टा जानवर घूम रहे थे, लेकिन अब एक भी दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र से जानवरों का लापता होना पुलिस की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।




दरगाह थाने के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने कहा कि ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली थी। ग्रामीणों ने जिस पिकअप का नंबर दिया था, उसे रात में बरामद कर लिया गया है। एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जा रही है और शीघ्र ही बड़ा खुलासा किया जाएगा।



विधायक ने घटना स्थल का दौरा किया

विधायक अनुपमा जायसवाल ने शनिवार दोपहर घटना स्थल का दौरा किया। वहीं से एसपी व डीएम से बात कर घटना में संलिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि कोई भी आरोपी बचेगा नहीं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें