फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बढ़े 3.79 लाख मतदाता

Thu, 12 Jan 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पांच वर्ष में 3.79 लाख मतदाता बढ़ गए। मतदाताओं की संख्या अब 2419048 हो गई जो आगामी विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1293298 पुरुष व 1125605 महिला मतदाता हैं। दावे व आपत्तियों के आधार पर अभी मतदाताओं के नाम घट-बढ़ सकते हैं। सूची में संशोधन भी होगा।
विज्ञापन


इसके चलते मतदान के सप्ताह भर पूर्व नई सूची प्रकाशित होगी। हालांकि आंकड़ों में विशेष अंतर नहीं आएगा। जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य साल भर से चल रहा है। गुरुवार को अनंतिम सूची जारी की गई। उसके तहत जिले में मतदाताओं की संख्या 2419048 हो गई हैं।

इनमें 1293298 पुरुष व 1125605 महिला मतदाता शामिल हैं। 145 अन्य मतदाता हैं। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में 2039435 मतदाता थे। पांच वर्षों में जिले में 373613 मतदाता बढ़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाताओं की संख्या
पुरुष मतदाता- 1293298
महिला मतदाता- 1125605
अन्य मतदाता- 145
कुल मतदाता- 2419048

विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता
क्षेत्र              पुरुष मतदाता        महिला मतदाता    अन्य
बलहा           187430        161535        08
नानपारा         177337        154292        17
मटेरा            173713        150835        28
महसी           172440        150448        25
बहराइच        190470        166509        27
पयागपुर        193780        169009        24
कैसरगंज       198128        172977        16

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें