फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जुआरियों के पास से बरामद किया 29 लाख रुपये नेपाली मुद्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। बांके की पुलिस ने बुधवार रात जुआ के फड़ पर छापा मारकर 29 लाख नेपाली रुपये बरामद किये। बरामद रुपये को पुलिस ने सीज कर दिया है जबकि आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

नेपाल के बांके प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपनिरीक्षक ओम बहादुर राणा ने बताया कि नेपालगंज उपमहानगर पालिका वार्ड नंबर चार बस पार्क क्षेत्र निवासी कृष्ण प्रसाद वली के घर पर जुआ खेला जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस टीम ने कृष्णप्रसाद वली के घर पर छापा मारा। वहां से पुलिस टीम ने 10 जुआरियों को 29 लाख 48 हजार 700 नेपाली रुपये के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस उपनिरीक्षक राणा ने बताया कि जिला बांके नेपालगंज उप महानगर पालिका वार्ड नंबर चार निवासी संतोष थापा, नेपालगंज उप महानगर वार्ड नंबर छह निवासी मेघनाथ, नेपालगंज उपमहानगर वार्ड नंबर चार निवासी नवीन घिमिरे, वार्ड नंबर 10 निवासी टोप बहादुर शाही समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों से पूछताछ की गई। इसके बाद जुआरियों को जेल भेज दिया गया जबकि बरामद रुपये को सीज कर दिया गया है। गिरफ्तार हुए जुआरियों पर जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें