बहराइच। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की मौजूदगी का सीडीओ ने निरीक्षण किया। इस दौरान 25 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनसे स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोक दिया गया है।
शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समयबद्धता के साथ उपस्थिति सुनिश्चित कराये जाने, साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव इत्यादि का जायजा लेने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड 1, मुख्य चिकित्साधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 25 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड एक कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दो, मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में 19 तथा मुख्य चिकित्साधीक्षक कार्यालय में चार अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।