फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24.65 लाख मतदाता आज डालेंगे वोट

Sun, 05 May 2019 11:48 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर सोमवार को पांचवें चरण के लिए मतदान होना हैै। इस चुनावी समर के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बहराइच व कैसरगंज लोकसभा सीट के प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला सोमवार को होना है। 24.65 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान केंद्रों पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन


जिले का बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी और सदर विधानसभा क्षेत्र बहराइच सुरक्षित लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है। जबकि पयागपुर और कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज संसदीय सीट का हिस्सा है। बहराइच सुरक्षित सीट के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस की सावित्रीबाई फुले, सपा के शब्बीर अहमद वाल्मीकि और भाजपा से अक्षयवर लाल गोंड चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय दल और निर्दलीय सात प्रत्याशी भी चुनावी समर में ताल ठोंक रहे हैं।

बहराइच संसदीय सीट पर 17 लाख 13 हजार 390 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जबकि कैसरगंज आंशिक सीट पर पयागपुर व कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के सात लाख 51 हजार 954 मतदाता सोमवार सुबह सात बजे से वोट डालेंगे। इसके लिए 11 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैै। इसके अलावा 900 कर्मचारी रिजर्व में रखे गए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक वोट डालेे जाएंगे। इसके लिए मतदान केंद्र तैयार हो गए हैं। बूथों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। इसी बैरिकेडिंग से होकर मतदाता बूथ तक पहुंच सकेंगे। शाम को मतदान खत्म होने बाद ईवीएम को सील कर स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया जाएगा। 23 मई को मतगणना के बाद प्रत्याशियों के भाग्य का पता चलेगा।

अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र नहीं हैं। तो 11 विकल्पों के सहारे मतदान कर सकेेंगे। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी शंभू कुमार ने बताया कि वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र में उपक्रमों या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किए गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, आयकर पहचान पत्र (पैन कार्ड), आधार कार्ड, राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर), मनरेगा जाब कार्ड, श्रम मंत्रालय की योजना द्वारा जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज दिखाकर वोट डाला जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें