फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो नाव से जाएंगे वोट डालने

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले जायेंगे। तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। नदी के उस पार बसे 18 हजार मतदाता आधा दर्जन ग्राम पंचायतों में निवास करते हैं। लेकिन सिर्फ एक बूथ बनाया गया है। ऐसे में छह से 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ ही अन्य मतदाताओं को घाघरा नदी को पार कर बूथ तक पहुंचना मजबूरी होगी।
विज्ञापन



मतदान सभी का अधिकार है। लेकिन कछार क्षेत्र में बसे गांव के लोगों के लिए यह अधिकार बेमानी साबित हो रहा है। घाघरा नदी के उस पार बांसगढ़ी, गोलागंज, नौबस्ता, पंचदेवरी, मांझा, अंगरौरा ग्राम पंचायतों के 36 मजरे स्थापित हैं। इन मजरों में 18 हजार मतदाता निवास करते हैं। लेकिन मतदान के लिए सिर्फ बरुवा बेहड़ में एक बूथ की स्थापना नदी के उस पार की गई है।


अन्य ग्राम पंचायतों के लोगों के मतदान के लिए नदी के इस पार बूथ बनाये गये हैं। ग्राम पंचायत गोलागंज के ग्रामीणों के लिए नई बस्ती गोलागंज प्राथमिक विद्यालय, पचदेवरी के मतदाताओं के लिए चुरईपुरवा, नौबस्ता के ग्रामीणों के लिए नौबस्ता नई बस्ती, मांझा व अंगरौरा के ग्रामीणों के लिए भी नदी के इस पार ही मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं।
विज्ञापन



नदी के उस पार बरुवा बेहड़ का जो एक बूथ बना है उस पर सिर्फ 1200 मतदाता वोट डालेंगे। ऐसे में शेष मतदाताओं को नदी पार कर वोट डालने के लिए इस पार आना होगा। इन सभी मतदाताओं के लिए चार नाव की व्यवस्था करने का दावा किया जा रहा है।


महसी के तहसीलदार राजेश वर्मा का कहना है कि चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन न हो। इसलिए मतदाताओं को अपनी व्यवस्था से वोट डालने आना होगा। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के पास आधा दर्जन नावें हैं। उन्हीं में से चार नावों के सहारे ग्रामीण इस पार आकर वोट डालेंगे। उस पर जाने वाले ग्रामीण भी उसी नाव से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें