फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 2258 प्रत्याशियों का नामांकन

Tue, 06 Oct 2015 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का नामांकन मंगलवार से शुरू हुआ। पहले दिन जिला पंचायत के 210 प्रत्याशियों ने जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट में नामांकन किया। वहीं, चार ब्लॉकों में बीडीसी के कुल 2048 नामांकन जमा हुए।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के मिहींपुरवा, रिसिया, बलहा और नवाबगंज के क्षेत्रों के 21 वार्डों पर चुनाव तीसरे चरण में होना है। मंगलवार को एडीएम कोर्ट पर जिला पंचायत सदस्य के नामांकन किए गए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विद्याशंकर सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य के सर्वाधिक नामांकन मिहींपुरवा क्षेत्र से हुए हैं। चारों ब्लॉकों से 210 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।
विज्ञापन


नवाबगंज के आरओ देवेश शुक्ला ने बताया कि यहां पर क्षेत्र पंचायत सदस्य के 441 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए हैं।

रिसिया के आरओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 306 प्रत्याशियों के नामांकन जमा हुए हैं।

बलहा के आरओ मनोज मौर्या ने बताया कि यहां पर बीडीसी के जिए 796 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किया है। वहीं मिहींपुरवा में क्षेत्र पंचायत सदस्य के 415 प्रत्याशियों ने नामांकन जमा किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें