फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को जिले में एसएसबी 59वीं बटालियन के जवान और नानपारा टोल कर्मी समेत 22 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पयागपुर निवासी दो महिलाएं भी संक्रमित हैं। संक्रमित कुछ लोगों को होम आइसोलेट किया गया है तो कुछ को कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी की गई कोरोना रिपोर्ट में 22 लोग संक्रमित मिले हैं। बलहा के अमवा हुसैनपुर सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने बताया कि एसएसबी 59वीं बटालियन का एक जवान कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा नानपारा-बहराइच मार्ग पर स्थित टोल प्लाजा का कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया है। दोनों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। पयागपुर के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि सोहरियांवा के इंदिरापुर निवासी ग्रामीण पॉजिटिव आया है।
इसके अलावा कृष्णानगर में दो महिलाएं और मसूदपुर में युवक कोरोना संक्रमित निकला है। अधीक्षक ने बताया कि तीनों लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित ट्रूनॉट मशीन से जांच कराई थी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि संक्रमित लोगों में से कुछ को कोविड अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है, जबकि कुछ लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें