फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 21 मकान राख, दो झुलसे

Wed, 26 Apr 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तराई में आग की लपटों का कहर लोगों पर भारी पड़ रहा है। आग की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए अग्निकांड में 21 मकान राख हो गए। 20 लाख से अधिक की संपत्ति जली है। मकान में एक तिनका भी नहीं बचा है। परिवारीजन खुले आसमान तले रहने को मजबूर हैं। सूचना पाकर क्षेत्रीय राजस्वकर्मियों ने मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
विज्ञापन


महसी तहसील अंतर्गत कोलैला गांव निवासी कल्लू के घर सुबह अचानक आग धधक उठी। परिवारीजनों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। सभी ने भागकर जान बचाई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी अवधेश, पंकज के मकान को आगोश में ले लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग को फैलने से रोका।

अग्निकांड में कल्लू का 50 हजार व अवधेश का पांच हजार रुपये नकदी समेत जेवर, कपड़ा, बर्तन, अनाज व अन्य सामान जल गया। बंधा निवासी संजीवन के फूस के मकान में लगी आग से यहां भी सारा सामान जल गया। किसी तरह आग को फैलने से रोका जा सका। विकासखंड शिवपुर के दयालपुरवा में रामलाल के मकान से आग भड़की। सामान निकालने के चक्कर में रामलाल और पुत्र शिवकुमार झुलस गया।
विज्ञापन


जब तक गांव के लोग दौड़ते, तब तक आग की लपटों से लल्लू, दिनकर, प्रभात, बच्चू, शिवशंकर समेत आठ लोगों के मकान धू-धू कर जल गए। रुपईडीहा थाना क्षेत्र में हुए अग्निकांड में तीन मकान आग की भेंट चढ़े हैं। मोतीपुर थाना क्षेत्र के चंदनपुर बढ़ैया गांव में साधू के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग इकट्ठा होते, तब तक आग की लपटों ने पड़ोसी राजा, ओमप्रकाश, कच्चू, मंगल के मकानों को राख के ढेर में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें