फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गई महिला को बाघ ने जिंदा चबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज के पास खेत में गुरुवार को काम कर रही महिला पर बाघ ने हमला कर उसे जिंदा चबा लिया। वन, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कॉबिंग के बाद महिला का क्षतविक्षत शव नदी पर टापू में झाड़ियों में मिला।
विज्ञापन


कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंजअंतर्गत छोटकी पुरवा विशुनपुर गांव निवासी गुलबिया देवी (40) पत्नी जगतराम गुरुवार दोपहर बाद जंगल के किनारे स्थित कल्लूराम के परवल के खेत में गांव की अन्य महिलाओं के साथ परवल का डंठल तोड़ने गई थीं। खेत नदी से सटा हुआ है, नदी के उस पार घना जंगल है।


जब महिलाएं खेत में बिखर कर अपने काम में लग गईं तभी नदी के किनारे पहले से घात लगाए बैठा बाघ पीछे से आ धमका। बाघ ने गुलबिया पर हमला कर उसकी गर्दन अपने जबड़े में दबोच लिया। महिला की चीख सुनकर काम कर रही अन्य महिलाएं मुड़ी तो बाघ को देखकर सहम गईं। सभी ने शोर मचाया।
विज्ञापन



गांव के लोग दौड़े लेकिन तब तक बाघ महिला को नदी के टापू पर झाड़ियों में खींच ले गया। गांव के लोग भारी संख्या में एकत्र हुए तत्काल सूचना वन विभाग व सुजौली थाना व एसएसबी कैंप को दी गई।


वन दरोगा अशफाक खान, वन रक्षक पवन शुक्ला, सुजौली थाने के प्रभारी निरीक्षक अफसर परवेज, उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, खादिम सज्जाद, एसएसबी 70वीं वाहिनी बर्दिया के जवान हेड कांस्टेबल अजय, कांस्टेबल जीडी विनय कुमार, धर्मेंद्र कुमार व डब्लूडब्लूएफ के वरिष्ठ परियोजनाधिकारी दबीर हसन ने मौके पर पहुंचकर सयुंक्त कॉबिंग शुरू की।


दो घंटे बाद देर शाम महिला का क्षतविक्षत शव नदी के टापू की झाड़ियों में मिला। घटना से गांव के लोग दहशत जदा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें