बहराइच के कतर्नियाघाट रेंज के जंगल में बृहस्पतिवार को खेत पर गई एक महिला को बाघ जिंदा चबा गया। काफी देर तक महिला के घर न लौटने पर जब खोजबीन शुरू हुई तो उसका क्षतविक्षत शव बरामद हुआ।
मौके पर मिले पदचिन्हों से बाघ के हमले की पुष्टि हुई है। महिला के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।