फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत की जोताई के दौरान हमले में किसान समेत पांच लहूलुहान

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने पांच लोगों को लाठियों से पीटा
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी में कराया भर्ती, गंभीर हालत में एक ट्रॉमा सेंटर रेफर
तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात, खेत की जुताई करते समय किया हमला
कैसरगंज (बहराइच)। बदरौली गांव में शनिवार देर रात ट्रैक्टर से अपने खेत की जोताई करने गए ग्रामीण और उसके सहयोगियों पर कुछ दबंगों ने लाठी-डंडा व धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट मेें सीताराम सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सीएचसी कैसरगंज पहुंचाया गया। एक व्यक्ति की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

कैसरगंज थाना क्षेत्र के सीताराम सिंह ने 30 अप्रैल 2012 को लगभग साढे़ छह बीघा जमीन केशव निवासी कोठार बदरौली से खरीदी थी। शनिवार की शाम सीताराम सिंह (50), अपने सहयोगी राघवेंद्र प्रताप सिंह (40), हरेंद्र प्रताप (25), दीपेन्द्र प्रताप (20) व मोहन सिंह (40) निवासी बदरौली के साथ खरीदे खेत की जोताई करने के लिए ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। तभी घात लगाकर बैठे गांव निवासी केशवराम व अमेरिका ने अपने सहयोगियों के साथ लाठी और धारदार हथियार से सीताराम आदि पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर संषर्ष हुआ। निहत्थे होने से सीताराम और उनके सहयोगी लहूलुहान हो गए। सूचना पाकर गांव के लोग दौड़े। कैसरनगंज थाने को सूचना दी गई। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में मोहन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि घायलों को चिकित्सालय भेजवाया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। सतर्कता के तौर गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें