फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ चौकियों का कैबिनेट मंत्री ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। सहकारिता मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा ने रविवार को जरवल में स्थित आदमपुर-रेवली तटबंध का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र में संचालित बाढ़ चौकियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी बाढ़ पीड़ितों तक राशन व अन्य सुविधाएं पहुंचाई जाएं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री मुकुटबिहारी वर्मा रविवार को पूरे लाव लश्कर के साथ आदमपुर रेवली तटबंध पहुंचे। उन्होंने फसल अनुसंधान केंद्र घाघराघाट व बाढ़ चौकी आदमपुर तथा सपसा गांव के निकट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण किया। मौके पर मौजूद बाढ़ खंड गोंडा के अभियंताओं व तहसील प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ के बारे में जानकारी हासिल की। कैबिनेट मंत्री ने फसल अनुसंधान केंद्र के निकट स्थित तटबंध के रिंग बांध को मजबूत किये जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पंकज कुमार, रामराज वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह, गौरव वर्मा, सौरभ वर्मा, जरवल मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल सुरेश चंद गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें