फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती के साथ मानव तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। सीमा पर मानव तस्करी थम नहीं रही है। मंगलवार को एसएसबी के जवानों ने नेपाल सीमा पर एक तस्कर को दबोचा। उसके साथ एक 26 वर्षीय युवती थी।
विज्ञापन


तस्कर काम दिलाने का झांसा देकर उसे लेकर आया था। उसे भारत से खाड़ी देश भेजने की तैयारी थी। युवती को नेपाली संस्था के सुपुर्द कर दिया गया है। तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

एसएसबी 59वीं बटालियन सी कंपनी के इंस्पेक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि नोमेंस लैंड के पास एसएसबी के जवान गश्त कर रहे थे। इसी दौरान नेपाल सीमा से चेक पोस्ट संख्या 666 को पार भारतीय सीमा में युवक-युवती ने प्रवेश किया।
विज्ञापन


इस पर जवानों ने दोनों से पूछताछ की। शक होने पर दोनों को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि 26 वर्षीय युवती की पहचान सूरखेत जिला निवासी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उसे तस्कर भारतीय क्षेत्र में काम दिलाने के बहाने खाड़ी देश भेजने की फिराक में था लेकिन उसे पकड़ लिय गया। तस्कर की पहचान नेपाल के कोहलपुर निवासी सद्दाम के रूप में हुई है। उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें