फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज को जागरूक करने के लिए स्कूलचलो अभियान कारगर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों को दिए प्रभावी तरीके से संचालन के निर्देश
बहराइच। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिले में स्कूल चलो अभियान बेहतर तरीके से संचालित किया जाए। शिक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के लिए स्कूल चलो अभियान कारगर साबित हो रहा है। यह बातें जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कही।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अजय दीप सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने स्कूल चलों अभियान के सुचारु क्रियान्वयन पर बल दिया। डीएम ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह एवं अन्य अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर करने के टिप्स सुझाए। कहा कि अभियान की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों को भी अभियान में शामिल किया जाए। उन्होंने ग्राम, ब्लाक व विद्यालय स्तर पर स्कूल चलो अभियान के तहत मेले, गोष्ठी, रैली, प्रभात फेरी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन पर बल दिया। कहा कि शिक्षक व शिक्षा मित्र विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करें। हाउस होल्ड सर्वे के दौरान आउट ऑफ स्कूल चिह्नित बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराएं। खंड शिक्षा अधिकारियों को और भी सक्रिय होने पर बल दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने भी अभियान की सफलता के टिप्स सुझाए। संचालन बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने किया। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रमिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र कुमार पांडेय, डीएसटीओ एसके बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह, प्रोबशन अधिकारी संजय कुमार यादव, विकलांग कल्याण अधिकारी अशोक कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में करें अभिनव प्रयोग
जिलाधिकारी ने कहा कि जहां के ग्राम प्रधान, खंड शिक्षाधिकारी, प्रधानाध्यापक सक्रिय हों ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर वहां पर बेंच का निर्माण, झूला, कक्षों की सजावट, शौचालय में टाइल्स लगवाकर शिक्षा का अभिनव प्रयोग करें। विद्यालयों के परिसर में पौधरोपण भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें