फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण में हो रहा पीले ईंट का प्रयोग, शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मानक की अनदेखी कर बन रहा पुल
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
बहराइच। भेटिया में 70 लाख की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें पीले ईंटों का प्रयोग हो रहा है। मौरंग के स्थान पर बालू इस्तेमाल की जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सभी ने शिकायत मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन

कैसरगंज विकासखंड अंतर्गत भेटिया ग्राम के बोटनपुरवा-गुलहरिया गाजीपुर संपर्क मार्ग पर पुल का निर्माण हो रहा है। इस पुल के निर्माण के लिए शासन ने 70 लाख रुपये का बजट जारी किया है। पुल निर्माण में मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव निवासी समाजवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर दहौरा ने बताया कि पुल निर्माण की रेलिंग पीले ईंटों से बनाई जा रही है। कम मात्रा में सीमेंट के प्रयोग से कभी भी पुल गिर सकता है। ऐसे में शासन का 70 लाख रुपये पानी में मिल जाएगा। पुल टूटने से कई गांवों में बाढ़ भी आ सकती है। ऐसे में सभी ने समाजवादी जनता पार्टी के महासचिव कुंवर दहौरा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। पत्र भेजने वालों में इंद्र बहादुर सिंह, कुंवर अभि सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें