फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर 17 रोडवेज बसों के बढ़े फेरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दीपावली पर यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी न हो इसके लिए रोडवेज प्रशासन ने मार्गों पर चलने वाली 17 बसों के फेरों को बढ़ा दिया है। दिल्ली व हरिद्वार मार्ग पर तीन बसों को संचालित किया गया है। जबकि अन्य मार्गों पर बसों के फेरों को बढ़ाने की कार्ययोजना रोडवेज प्रशासन ने बनाई है।
विज्ञापन

दीपावली के पर्व में महज दो दिन ही बचे हैं। ऐसे में जनपद में गंतव्य तक आने जाने वाले यात्रियों की आमद बढ़ने लगी है। रोडवेज प्रशासन ने यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसको ध्यान में रखते हुए जिला मुख्यालय से विभिन्न मार्गों पर चलने वाली 17 बसों के फेरों को बढ़ा दिया है। अब लखनऊ, कानपुर, फैजाबाद, गोंडा, बलरामपुर आदि मार्गों पर एक बार अप डाउन करने वाली बसों की समय सीमा को बढ़ाते हुए दो चक्रों में बसों का आवागमन शुरू कर दिया है। जबकि हरिद्वार व दिल्ली मार्ग पर तीन बसों को संचालित किया जा रहा है।
जनपद मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से मौजूदा समय सौ बसों का संचालन हो रहा है। अभी तक बसें एक बार अप डाउन करतीं थीं। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने 17 बसों के अप डाउन के फेरे को बढ़ाकर दो चक्रो में किए जाने से दीपावली पर यात्रियों को तो खासी राहत पहुंचेगी ही, साथ में रोडवेज प्रशासन की आए में भी काफी मुनाफा होगा।
विज्ञापन

एआरएम मोहम्मद इरफान ने बताया कि त्योहर पर अवकाश होने से यात्रियों की आमद बढ़ जाती है। इसलिए यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रोडवेज बेड़े से संचालित सौ बसों मेें 17 बसों के अप डाउन के फेरों को बढ़ा दिया गया है। कहा कि इसके बावजूद अगर किसी मार्ग पर यात्रियों की आमद ज्यादा होती है, तो उस मार्ग पर भी बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें