मलहीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजोबरी के मजरा चमरपुरवा व कथरामाफी में मंगलवार सुबह सियार के हमले में 17 लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला। इलाज के लिए घायलों को सीएचसी मल्हीपुर लाया गया।
चमरपुरवा निवासी बड़कऊ पुत्र रघुवीर, सुखराम पुत्र दुल्लन, राजेश व अयोध्या प्रसाद पुत्रगण सुखराम सोमवार रात घर के बाहर सो रहे थे। मंगलवार की भोर एक सियार ने हमला बोल दिया, जिससे चारों घायल हो गए।
घायलों की चीख पुकार पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला। थाना क्षेत्र के ही कथरामाफी में भी पागल सियार के हमले में शिवशंकर पुत्र सत्य नारायण, मनीष पुत्र शिवशंकर, रामू पुत्र रामकुमार व तुलसी पुत्र दुखी सहित 13 लोग घायल हो गए।