फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 17 ई रिक्शा सीज, आठ बस व 15 बाइकों का चालान

Thu, 10 Apr 2025 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
रिसिया पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 ई रिक्शा किए सीज। 
विज्ञापन
नानपारा/शिवपुर/रिसिया (बहराइच)। जिले की सड़कोंं पर बेधड़क दौड़ रहे डग्गामार वाहनों को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों की कुंभकरणी नींद टूट गई है। जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। इसके तहत बुधवार को रिसिया थाने की पुलिस ने 15 ई रिक्शों को सीज किया। वहीं कोतवाली नानपारा की पुलिस ने दो रिक्शों के सीज व आठ बसों और 15 बाइकों का चालान किया।
विज्ञापन


नानपारा क्षेत्र में यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले व डग्गामारी करने वाले वाहनों के खिलाफ बुधवार को सीओ प्रद्युम्न सिंह, ट्रेनी सीओ, कोतवाल रामाज्ञा सिंह, चौकी प्रभारी पुर्नेश पांडेय ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान बिना प्रपत्र गुजरे दो ई-रिक्शा का चालान किया गया। वहीं आठ बसों व 15 बाइकों के चालक वैद प्रपत्र उपलब्ध नहीं करवा पाए, जिसके बाद उनका चालान किया गया। रिसिया मेंं थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने आसाम रोड, रिसिया चौराहा व बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। जिसके तहत बिना नंबर प्लेट गुजरे, नाबालिगों द्वारा संचालित मिले व बिना प्रपत्र दौड़ते मिले 15 ई रिक्शों को पुलिस टीम ने सीज कर दिया। जांच से वाहन संचालकों में ऊहापोह की स्थिति रही और कई वाहन चालकों को अपना-अपना वाहन लेकर भागते देखा गया।

30 अप्रैल तक लगातार चलेगा अभियान
सड़कों पर अवैध रूप से संचालित ई रिक्शा व डग्गामार वाहनों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके बाद जिले मेंं चेकिंग अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान लगातार 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें