फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: हाईवे से गुजर रहे बाइक सवार पर तेंदुए ने किया हमला

Thu, 10 Apr 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
कतर्नियाघाट जंगल में तेंदुए के हमले में घायल युवक।
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग मेंं जंगल से सटे आबादी क्षेत्र व ग्रामीण सड़कों पर हमले के बाद अब तेंदुए ने हाईवे का रुख किया है। मंगलवार रात हाईवे से गुजर रहे एक बाइक सवार युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने बाइक की स्पीड बढ़ाकर अपनी जान बचाई। युवक को मोतीपुर सीएचसी में इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन

कानपुर निवासी अंकुर सिंह (35) मंगलवार रात बाइक से लखीमपुर की ओर से जा रहे थे। इस दौरान नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर मोतीपुर रेंंज के जयरामपुरवा के पास तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंंदुए ने अंकुर का पैर दबोच लिया। अचानक हुए हमले से अंकुर सहम गए और बाइक सहित गिरने से बचे। अंकुर ने सूझबूझ दिखाते हुए बाइक की गति बढ़ा दी और तेंंदुए के जबड़े से अपना पैर छुड़ा लिया। वन विभाग को सूचना देते हुए अंंकुर इलाज के लिए सीएचसी मोतीपुर पंहुचे। वहां चिकित्सकों ने उनका इलाज किया।
हाईवे पर पहली घटना
वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंचकर घायल का हालचाल लिया है। पहली बार तेंदुए ने हाईवे पर इंसान को निशाना बनाया है। गश्त के लिए टीम लगा दी गई है। तेंदुआ जंगल की ओर नहीं गया तो उसे पकड़ने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें